/sootr/media/post_banners/a23e096a0e0cbea05176264fde964d5b4a0c61d0bf2409df7ef6dd2a2314d2b5.png)
IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की रिटेंशन लिस्ट में हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली थी। हार्दिक पंड्या साल 2015 में आईपीएल करियर की शुरुआत से ही इस टीम का अहम हिस्सा थे। लेकिन अब यह ऑलराउंडर अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शायद ही खेल पाएं।हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की ओर से रिटेन नहीं किए जाने से निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मुंबई इंडियंस को अलविदा कह दिया है।
सोशल मीडिया पर हार्दिक का इमोशनल पोस्ट
हार्दिक ने अब तक के सफर का वीडियो शेयर किया है और भावनात्मक कैप्शन लिखे हैं। उन्होंने लिखा 'मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ संजोकर रखूंगा, मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं।' 'मैं बतौर युवा क्रिकेटर बड़े सपनों के साथ यहां आया था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी।'
Song and Memories!!?? #IPLretention#MumbaiIndians#HardikPandyapic.twitter.com/293C1HfAYl
— Atharva Deshmukh (@Ro45hitian) December 2, 2021
अहमदाबाद टीम में जा सकते हैं हार्दिक
मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद हार्दिक पंड्या के अहमदाबाद की टीम के साथ जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। हार्दिक गुजरात के शहर वडोदरा से ही ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उनको शामिल कर चाहेगी।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube